क्राइम-कंट्रोवर्सी

दीपावली के दूसरे दिन सफाई कर्मचारियों को सुबह 4 बजे बुलाने का विरोध

वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ ने कहा वर्षों से सफाई कर्मचारी सुबह 6 बजे काम शुरू कर रहे, समाजजनों से अनुरोध सब एकजुट होकर विरोध दर्ज करावें

बहन बेटियों का मुंह देखकर फोटो खींचे जाना समाज की प्रथा के खिलाफ, इस कार्य को भी तत्काल बंद किया जाए
उज्जैन। सफाई कर्मचारियों को दीपावली के दुसरे दिन सुबह 6 बजे ड्यूटी पर बुलाया जाए। बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में कई वर्षों से सुबह 6 बजे से ही सफाई कर्मचारी अपने काम पर जाते है।
उक्त मांग वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ सम्पूर्ण भारत इकाई उज्जैन सम्भाग अध्यक्ष हेमराज घावरी के द्वारा निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा से की है। हेमराज घावरी ने बताया कि उज्जैन के नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समस्त एसआई दरोगा की बैठक लेकर मौखिक आदेश दिए गए हैं कि दिवाली के दूसरे दिन सभी सफाई कर्मचारियों को सुबह 4 बजे कार्य पर उपस्थित होना है। जबकि हमारे कार्य का समय सुबह 6ः30 बजे शुरू होता है और 10 बजे तक रहता है और दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक ड्यूटी का समय रहता है। लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा मनमानी तौर पर दबाव बनाकर दिवाली के दूसरे दिन सुबह 4 बजे साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है जो कि अनुचित है हमारे समाज के साथ मनमानी लगातार जारी है। ऐसा प्रतीत होता है की 200 वर्ष पहले जो गुलामी की प्रथा थी वह आज भी लागू है। यह त्यौहार का सीजन है पहले सरकार द्वारा सुहाग पड़वा की छुट्टी घोषित की जाती थी जो कि कुछ समय से नहीं दी जा रही है। हम इसका गांधीवादी तरीके से विरोध करते हैं और वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ के इस निवेदन पर सभी समाजजनों सभी कर्मचारियों से निवेदन है कि इस मौखिक आदेश का विरोध करें। अपनी आपत्ति दर्ज करवाए और जो समय हमारे कार्य का है उसी समय पर कार्य करने हेतु उपस्थित होवे। इस कार्य में कर्मचारी के रूप में हमारे समाज की बहू बेटियां भी कार्यरत हैं और यह सुहाग पड़वा का जो त्यौहार होता है विशेष कर महिलाओं के लिए होता है। कौर कमेटी अध्यक्ष जितेन्द्र भाटी, रवि सिहोते जिला अध्यक्ष, पारू राकेश गिरजे आदर्श वाल्मिकी महापंचायत अध्यक्ष, गुरुचरण कालोसिया शहर उपाध्यक्ष ने अनुरोध किया कि इस आदेश का सभी कर्मचारी एवं समाजजन विरोध दर्ज करावे और सभी निगम के अधिकारियों से वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा एवं उज्जैन शहर के समस्त वाल्मिकी समाज यह निवेदन करता है कि अपनी हठधर्मिता को छोड़कर समय पर ही कार्य लिया जावे ऐसा न करने की दशा में हमारे उज्जैन शहर के वाल्मिकी समाज एवं हेला समाज सभी लोगों द्वारा सड़कों पर आकर इसका विरोध प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ेगा और आजकल जो मोबाइल द्वारा बहन बेटियों का मुंह देखकर जो फोटो खींचे जा रहे हैं वह भी हमारे समाज की प्रथा के खिलाफ है। हमारी समाज में घूंघट प्रथा का रिवाज है इस कार्य को भी तत्काल बंद किया जाना चाहिए। इसके पूर्व जो मशीन में अंगूठे लगाए जाते थे वही लागू किया जावे।   यह जानकारी सम्भाग मीडिया प्रभारी रामु हंस ने दी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times