समाज संसार
दिव्यांग फॉउन्डेशन ने पौधारोपण कर किया ध्वजारोहण
मानसिंह राही उद्यान रविशंकर नगर में झंडा वंदन किया

उज्जैन। 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस पर्व के अवसर पर संस्था दिव्यांग फॉउन्डेशन उज्जैन द्वारा मानसिंह राही उद्यान रविशंकर नगर में झंडा वंदन किया। इस दौरान उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद रामेश्वर दुबे, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रशासनिक अधिकारी सुनील खुराना, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मार्गदर्शक हेमन्त आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में झंडा वंदन एवं वृक्षा रोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथियों का स्वागत शहजाद पटेल, कमल सोलंकी ने किया। पार्षद रामेश्वर दुबे ने संस्था द्वारा किये जा रहे दिव्यांग हितों में कार्यों को लेकर सराहना करते हुए संस्था के लिए दिव्यांगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बैठक के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने की घोषणा की। डीडीआरसी के प्रशासनिक अधिकारी सुनील खुराना ने संस्था के अच्छे कार्यों को देखते हुए संस्था के लिए हर संभव मदद करने के लिए एवं प्रशासन से जुड़कर दिव्यांग हितों में कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजकुमार दोहरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया। संचालन अमित राठौर ने किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य वर्षा पूरी, मंजू मीणा, तनूजा मीणा, दीपक मीणा, शहजाद पटेल, सत्यजीत रॉय, भरत राठौर, धनीराम कुशवाह, जगदीश भिलाला, कुंवरपाल दोहरे, श्याम परमार, द्वारिकाधीश दुबे, कपिल त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्था सचिव कमल सोलंकी ने दी।