समाज संसार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक का सत्र 2025 का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

अध्यक्ष मयूरी दिग्वेश पाटनी, सचिव प्रियंका प्रमित मोदी, कोषाध्यक्ष पलाश निकिता लुहाड़िया ने ली शपथ

उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक का सत्र 2025 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष 2025 की नवीन अध्यक्ष मयूरी दिग्वेश पाटनी, सचिव प्रियंका प्रमित मोदी, कोषाध्यक्ष पलाश निकिता लुहाड़िया ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के नियमानुसार शपथ ली। सोशल ग्रुप फेडरेशन एक अंतराष्ट्रीय संस्था हैं जिसकी भारत एवं अन्य देशों में कुल 365 शाखाएं हैं।
नवीन सचिव प्रियंका मोदी ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, दिनेश जैन अध्यक्ष सकल जैन समाज जैना ग्लोबल, फेडरेशन अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष देवेंद्र कांसल, रीजन प्रभारी कीर्ति पांड्या, रीजन अध्यक्ष विमल जैन के साथ शपथ अधिकारी प्रशांत जैन विशेष समारोह के गौरव के रुप में उपस्थित थे। शपथ समारोह के मुख्य संयोजक ललित भावना बडजात्या, योगेन्द्र नेहा बडजात्या, कमलेश अनामिका गंगवाल, प्रशांत चौधरी, निलेश वन्दना सेठी एवं पुष्पराज ज्योति जैन रहे। मंगलाचरण नृत्य हितांशी मोदी एवं अर्शिता जैन ने किया। सचिवीय प्रतिवेदन में पूर्व सचिव प्रियंका प्रमित मोदी ने वर्ष भर के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। पश्चात् अध्यक्षी उद्बोधन संदीप सीमा पतंग्या ने प्रस्तुत किया। शपथ लेने के पश्चात् नवीन अध्यक्ष मयूरी पाटनी ने वर्ष 2025 के अपने कार्यों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपनी योजनाओं की घोषणा की। आपने कहा कि बच्चों में धार्मिक संस्कारों को पोषित करने के लिए एक संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा साथ ही धार्मिक यात्राओं का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह का सफल संचालन ज्योति अवतंस जैन ने किया। इस अवसर पर ग्रुप संरक्षक तेजकुमार विनायका, अशोक राणा, प्रदीप झांझरी, कमल मोदी, धर्मचंद पाटनी, देवेंद्र पाटनी, पवन बोहरा, प्रकाश कासलीवाल, राजेंद्र लुहाड़िया, मनीष बोहरा, अश्विन कासलीवाल, अभिषेक विनायका, रितेश पतंग्या, दिलीप विनायका, गौरव पतंग्या, दिग्वेश पाटनी, अनुपम मिंडा, भावना बडजात्या सहित सम्यक परिवार के कई सदस्य एवं समाजजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे। अंत में सभी का आभार सचिव प्रियंका मोदी ने माना। प्रियंका मोदी ने बताया कि दिगंबर जैन समाज के हर वर्ग के दंपती साथियों को एक सूत्र में बांध कर उन्हें संस्कारित करने, उन्हें सामाजिक और धार्मिक आयोजन में जोड़ने के उद्देश्य से सम्यक ग्रुप उज्जैन कई वर्षों से प्रयास कर रहा हैं। प्रतिवर्षानुसार विधिवत् चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारीयों को शपथ विधि के माध्यम से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times