समाज संसार
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यालय का उद्घाटन
1 और 2 मार्च को होने वाले अधिवेशन में उज्जैन की सभी 6 इकाइयों की सहभागीता रहेगी

अधिवेशन में देश भर से लगभग 3000 हजार पदाधिकारी भाग लेंगे
उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जिसके अंतर्गत भारत भर में 365 ग्रुप संचालित किये जाते हैं। इस फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
इस वर्ष 29वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पुष्पगिरी देवास में होगा। 1 और 2 मार्च को आयोजित होने वाले इस अधिवेशन का आयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक उज्जैन के आयोजकत्व में किया जा रहा है। इसके केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन नानाखेड़ा स्थित हर्षिल डेवलपर्स के परिसर में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महासचिव विपुल बांझल के कर कमलो से सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सभा की अध्यक्षता मयूरी पाटनी एवं पलाश लुहाड़िया ने की। मंगलाचरण भावना बड़जात्या, शिखा पतंगिया, रुचि कसलीवाल ने किया। स्वागत भाषण फेडरेशन के सयुंक्त महासचिव जीवंधर जैन ने दिया। इस अवसर पर उज्जैन रीजन के प्रभारी फेडरेशन के कार्यध्यक्ष कीर्ति पंड्या, इंदौर रिजन अध्यक्ष विमल जैन देवास ने सभा को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायक ने अधिवेशन की पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की ओर कहा की फेडरेशन की उज्जैन में संचालित सभी 6 इकाइयों की सहभागीता के साथ यह अधिवेशन यादगार बनेगा। इस अधिवेशन में देश भर से लगभग 3000 हजार पदाधिकारी भाग लेंगे।
उद्घाटन सभा में अधिवेशन के प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गई। जिसमें सेवाभावी अश्विन कासलीवाल को चेयरमैन, निलेश् छाबड़ा देवास को मुख्य समन्वयक, अधिवेशन सचिव अभिषेक विनायका, कोषाध्यक्ष रत्नेश जैन के साथ अधिवेशन प्रभारी देवेंद्र कांसल, अधिवेशन सूत्रधार जंबू धवल, मुख्य सयोंजक हितेश जैन, ललित बड़जात्या, सहप्रभारी चेतन राणा को मनोनीत किया।
इस अवसर पर इंदौर से उपाध्यक्ष मुकेश बाकलीवाल, संजय पापडिवाल, ऋषभ जैन, देवास से महेंद्र बाकलीवाल, मनीष जैन, प्रदीप जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियो का स्वागत आदिनाथ ग्रुप अध्यक्ष मनोज जैन, मेन के अध्यक्ष प्रदीप पंड्या, अरिहंत के अध्यक्ष विजय वर्घड़िया एवं अतिरिक्त महासचिव प्रदीप झांझरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरबाला कासलीवाल, महासमिति की अध्यक्ष संगीता सोगानी, नितिन दोषी, दिलीप सोगानी, नवीन जैन डेजी, विपिन पाटनी ने किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष प्रकाश कासलीवाल, सचिव अनिल गंगवाल, महेंद्र गंगवाल, अनिल जैन सीमेंट, धर्मेंद्र सेठी, गजेंद्र कासलीवाल, अनिल कासलीवाल, सुनील ट्रांसपोर्ट, सागर जैन, स्वर सुधा की राष्ट्रीय चेयरमैन नीता धवल विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। आभार मनीष जैन देवास ने माना। सभा का सफल संचालन ग्रुप सचिव प्रियंका मोदी एवं जम्बू धवल ने किया।