समाज संसार
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने देवेंद्र कांसल
30 सालों के लंबे सफऱ के बाद उज्जैन को मिला राष्ट्रीय अध्यक्ष

उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 29वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए उज्जैन के समाजसेवी देवेंद्र कांसल को फेडरेशन की संरक्षक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया।
कांसल के मनोनयन पर उज्जैन के सभी सोशल ग्रुपो में हर्ष की लहर व्याप्त है। यह प्रथम अवसर है जब 30 सालों के लंबे सफऱ के बाद उज्जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। अश्विन कासलीवाल ने बताया कि देवेंद्रजी ने अपनी सेवा ओर संस्था के प्रति अपने समर्पण का पुरस्कार प्राप्त किया है। समाज के विभिन्न संगठनो ने श्री कांसल को बधाई दी है।