धर्म-अध्यात्म
तीर्थ यात्रा के रूप में जैन सोशल ग्रुप मैत्री की साधारण सभा
130 ग्रुप मेंबर ने मोहनखेड़ा तीर्थ में की आरती भक्ति, भगवान आदिनाथ दादा, दादा गुरुदेव की छाब चढ़ाई

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप मैत्री की साधारण सभा दो दिवसीय मोहनखेड़ा भोपावर तीर्थ यात्रा के रूप में हुईं। जिसमें 130 ग्रुप मेंबर को तीन बस द्वारा यात्रा कराई गई।
मोहनखेड़ा तीर्थ में आरती भक्ति के बाद रात्रि में सांप सीढ़ी, लंगडी पव्वा, पकड़म पाटी, कबड्डी सहित कई तरह प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अगले दिन भगवान आदिनाथ दादा और दादा गुरुदेव की छाब चढ़ाने का कार्यक्रम हुआ। जिसमें ढोल नगाड़े बैंड बाजे पर सभी मेंबरों द्वारा नाच गा कर छाब चढ़ाई गई। दोपहर में गौशाला जाकर गाय को लापसी खिलाकर गौ सेवा की गई। उसके बाद सभी ग्रुप मेंबरों को भोपावर तीर्थ ले जाया गया। वहां भी शांतिनाथ दादा छाप चढ़ाने का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद हाउजी व लकी ड्रा का मनोरंजक कार्यक्रम हुआ। जिसमें 5100, 3100, 2100, 1100 के कई लकी ड्रा रखे गए। यात्रा में बस संयोजक अंकुर गादीया, विपिन कासलीवाल, नितिन पगारिया, सुमित कटारिया, नितिन बाफना, आशीष धारीवाल रहे। इसके साथ ही 2023-25 कार्यकाल का समापन पर संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सेठिया द्वारा अध्यक्ष मनोज जैन, सचिव संजय मेहता का बहुमान किया गया और नए अध्यक्ष अशोक कोठारी, सचिव संजय सोनी का स्वागत किया गया। तीर्थ यात्रा कार्यक्रम में साथ रहे संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सेठिया, अध्यक्ष मनोज जैन, सचिव संजय मेहता, उपाध्यक्ष अशोक कोठारी, कोषाध्यक्ष संजय सोनी, अमीश जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पीपाड़ा, प्रकाश गांधी, संदीप बाफना, रजत कोठारी, शैलेंद्र सराओगी, आशीष कासलीवाल, यतीश बोहरा, हर्ष चोपड़ा, अर्पित कोचर, लोकेश बाफना सहित कई टीम मैत्री और मैत्री मेंबर मौजूद रहे।