कला का कोना

ठहाका महोत्सव 2025 : वॉयस ऑफ ठहाका में चयनित 25 गायकों ने दर्शकों का दिल जीता

300 से अधिक गायकों ने ऑडिशन में भाग लिया, जिनमें से 25 श्रेष्ठ गायक-गायिकाओं को चयनित किया

उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन के गौरवपूर्ण 25 वर्ष (रजत जयंती वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित आठ दिवसीय ठहाका महोत्सव के अंतर्गत वॉयस ऑफ ठहाका का शानदार आयोजन कालिदास अकादमी में किया गया। जिसमें शहर और आस-पास के क्षेत्र के 300 से अधिक गायकों ने ऑडिशन में भाग लिया, जिनमें से 25 श्रेष्ठ गायक-गायिकाओं को चयनित किया गया। इन प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से पुराने और नए गीतों की धुनों पर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के जज अशोक गंधर्व, महेश मोयल थे, जिन्होंने 25 चयनित गायकों में से 10 श्रेष्ठ गायकों को चुना। विजेताओं को 11 जनवरी की शाम 7 बजे कालिदास अकादमी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में फिल्म अभिनेता तुषार कपूर के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि गोविंद (बबलू) यादव, संजय यादव, कपिल यारदे, महेश सीतलानी थे। वॉयस ऑफ ठहाका के संयोजक डॉ. महेंद्र यादव थे, जबकि कार्यक्रम की प्रभारी प्रीति दीक्षित ने अपनी कुशलता से इस आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र यादव, अशोक भाटी, दिनेश दिग्गज, नरेंद्र सिंह अकेला, सुरेंद्र सर्किट, कुमार संभव, राहुल शर्मा, सौरभ चातक, वैशाली शुक्ला, शबनम अली, हरि सिंह यादव, ललित लुल्ला, राजेंद्र शाह, रितिक यादव, विजय तिवारी, आशीष खंडेलवाल, राहुल प्रजापति, रोहित चौहान, और उज्ज्वल यादव सहित कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम ने न केवल कलाकारों को एक मंच प्रदान किया बल्कि उज्जैन की कला और संस्कृति के प्रति लोगों के प्रेम को भी उजागर किया। ठहाका महोत्सव के आयोजन को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। 11 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन का समापन समारोह फिल्म अभिनेता तुषार कपूर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button