ट्रंप और मोदी की दोस्ती दिखावटी- मुकेश भाटी
गणेश चौक भेरू नाला स्थित चौराहे पर शहर कांग्रेस ने दिया धरना

उज्जैन। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा जिस तरह से अप्रवासी भारतीयों को अमानवीय तरीके से खदेड़ा गया उससे पुरे देश की विश्व में छवि धूमिल हुई है। ट्रंप और मोदी की दोस्ती दिखावटी है।
उक्त उदगार शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में कही। गणेश चौक भेरू नाला स्थित चौराहे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जमकर मोदी और ट्रंप को कोसा। प्रमुख वक्ताओं में शहर कांग्रेस संगठन मंत्री अजय राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जैन, ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला, वीरेंद्र गोसर, खेल प्रकोष्ठ के महासचिव चंदू यादव, असरार मामू, परमानंद मालवीय ने भी धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष पण्डित श्रवण शर्मा, नीलेश खुले, कृष्णा यादव, राजा ठाकुर, आदित्य नामदेव सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पण्डित अभीषेक शर्मा लाला ने किया अंत में आभार श्याम जटिया ने माना।