समाज संसार

जैन सोशल ग्रुप समन्वय के चुनाव सम्पन्न

अध्यक्ष के रूप में नगीन नलवाया एवं सचिव पद के लिये आशीष नांदेचा के नाम ध्वनिमत से समर्थन

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप उज्जैन ’समन्वय’ वर्ष 2025-2027 के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का मनोनयन सर्वानुमति से किया गया। संस्थापक अध्यक्ष जयंतीलाल फाफरिया, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र मारू एवं विजय बम्बोरी द्वारा आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष के रूप में नगीन नलवाया एवं सचिव पद के लिये आशीष नांदेचा का नाम प्रस्तावित किया जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया।
तत्पश्चात वर्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र बापना एवं नगीन नलवाया द्वारा उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र संचेती एवं संजय चहेती, कोषाध्यक्ष पारस जैन, सह सचिव आशीष फाफरिया एवं अंकुर पारख तथा पीआरओ संदीप जैन का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने अनुमोदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आशीष नांदेचा ने ग्रुप की उपलब्धियां बताते हुए संस्थापक अध्यक्ष जयंतीलाल फाफरिया को उनके योगदान एवं नेतृत्व के लिए ग्रुप का गौरव बताया, वर्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र बापना को उनके स्वर्णिम कार्यकाल के लिए बधाई दी।
नव मनोनीत अध्यक्ष नगीन नलवाया ने आगामी 2 वर्षीय कार्यकाल में प्रतिमाह एक सेवा कार्य करने के लिए ग्रुप सदस्यों को संकल्पित किया एवं आगामी धार्मिक यात्राओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंतीलाल फाफरिया ने की एवं आभार आशीष नांदेचा ने माना।
ग्रुप के मार्ग दर्शक मंडल में विजय बंबोरी, सुगनचंद जैन, सतीश जैन, कमलेश जैन, विनोद जैन, अजीत पगारिया, डॉ अरुण मारोठी तथा ग्रुप की कार्यकारिणी में सुनील रांका, राजकुमार कोचेटा, विमल श्रीमाल, विजय चोरड़िया, शैलेन्द्र पावेचा, मुकेश जैन चावत, द्वारकेश गुप्ता, मनोज दलाल को मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रदीप जैन, राजेंद्र गोखरू, दिलीप जैन, सुनील धींग, अशोक जैन, दिलीप कटारिया आदि ग्रुप सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times