समाज संसार

जैना ग्लोबल के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सुराणा द्वारा संस्था के परम संरक्षक के रूप में सवा करोड़ रूपये की घोषणा

जैन धर्म की सांस्कृतिक राजधानी-जैन धर्म के संयुक्त, विश्वस्तरिय धर्मसंघ तथा जैन धर्म के अन्तराष्ट्रीय मुख्यालय की घोषणा

जैन धर्म के वैश्विक महासंघ के रूप में जैना ग्लोबल धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास का विधिवत गठन
उज्जैन। चरम तीर्थंकर श्री महावीर स्वामी परमात्मा के चरणों से तथा उनकी तपसाधना से पावन अवन्तिका-उज्जयिनी नगरी में स्थित श्री तपोभूमि तीर्थ में जिन शासन के इतिहास में एक साथ अनेक नूतन इतिहास का सृजन हो गया। जैन धर्म के वैश्विक महासंघ के रूप में श्री जैन धर्मसंघ-वैश्विक अर्थात् जैना ग्लोबल धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास का विधिवत गठन किया गया। साथ ही संस्थापक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के शपथ ग्रहण के साथ ही यह संकल्प पारित किया गया कि जैन धर्म के विश्वस्तरिय मुख्यालय का निर्माण इसी धन्यधरा पर किया जायेगा। संस्थापकों को शपथ ग्रहण उज्जैन के सुश्रावक अभयकुमार सेठिया ने सम्पन्न करवाया।
संस्थापक सदस्य अजय गिरिया ने जैना ग्लोबल के विजन को बताते हुए इसके भविष्य के विशालतम स्वरूप की कल्पना को प्रस्तुत कर इस मिशन से जुडने के लिए प्रत्येक जैन बन्धु से आह्वान किया। संस्था के संस्थापक संयोजक डॉ. सुरेश मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था शीघ्र ही न केवल देश-प्रदेश अपितु विश्वस्तर पर प्रत्येक जैन संघ-प्रत्येक जैन बन्धु को जोड़ने में एक सेतु का कार्य करेगी।
इस परिकल्पना के सूत्रधार ‘मैत्रीदूत‘ कमलकुमार जैन ने जैना ग्लोबल तथा मिशन-24 का विवरण देकर बताया कि-‘वर्तमान युग की परिस्थिति को देखकर यह अब यह आवश्यक हो गया है कि हम अपनी-अपनी परम्पराओं का पालन, अपने-अपने धर्मस्थल पर करते हुए सार्वजनिक रूप से हमें एक वैश्विक मंच पर आना ही होगा, अन्यथा वह दिन दूर नही जब हमें अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना होगा।’’
उल्लेखनीय है कि देश के अनेक प्रान्तों, अनेक नगरों से तथा अनेक आचार्य भगवंतों के प्रतिनिधियों एवं अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जैना ग्लोबल के राष्ट्रीय-प्रादेशिक, जिला-नगर संयाजको एवं उज्जैन नगर एवं जिले के विभिन्न संघों के अध्यक्ष आदि की गौरवशाली उपस्थिति में उपरोक्त ऐतिहासिक आयोजन का शुभारम्भ श्री णमोकार महामंत्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारम्भ हुआ। जैना ग्लोबल की 36 पृष्ठीय परिचायिका का विमोचन समस्त अतिथियों द्वारा किया गया। संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय सुराणा ने दुनियाभर के सकल जैन संघ-समाज की एकजूटता को मूर्तरूप प्रदान करने का उद्घोष करते हुए इस संस्था के परम् संरक्षक के रूप मे सवा करोड़ रुपए अपने माता-पिता की स्मृति में प्रदान करने की घोषणा की। आपकी इस घोषणा ने आज पुनः मालवा के पेथड़शा, मेवाड़ के भामाशा की स्मृतियों का तरोताजा कर दिया। श्री सकल जैन समाज-उज्जैन के अध्यक्ष जैना ग्लोबल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर दिनेश जैन ने भी व्यक्तिगरूप से यह आश्वासन दिया कि वह इस योजना से श्री सकल जैन समाज-उज्जैन को जोडेंगे।
श्री जैन विश्वभारती, लाडनूं की दूरस्थ शिक्षा से जुडी तथा संस्था की संस्थापक राष्ट्रीय संयोजिका सुश्राविका वीरबालाजी छाजेड़ ने अपने वक्तव्य में इस संस्था की आवश्यकता के साथ ही तथा जैन धर्म के मूल सिद्धान्तों का हमारे दैनिक जीवन के साथ समन्वय करते हुए एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। मुम्बई वालकेश्वर से पधारे दीपकभाई झवेरी ने अपने शौर्यपूर्ण उद्बोधन के साथ प्रतिनिधि के रूप में अपने गुरू भगवन्त के आशीर्वाद का उल्लेख किया।
उल्लेखनीय है कि इस सस्ंथा के संस्थापक, अन्तर्राष्ट्रीय प्रचारक ने इस योजना को दुनियाभर के प्रत्येक जैन परिवार तक पहुंचाने हेतु तथा प्रत्येक जैन बन्धु के आंशिक सहयोग हेतु 1 रूपया-1 ईंट दान से लेकर परम संरक्षक के रूप में सवा करोड़ रूपये के दानदाता बनने की योजना को दुनियाभर के जैन जगत के समक्ष प्रस्तुत किया।
उपरोक्त आयोजन के मुख्य लाभार्थी विजय सुराणा, दिनेश जैन, सुपर फार्मा, श्रवणकुमार- स्नेहलता सोगानी तथा लाभार्थी के रूप में जयन्तिलाल फाफरिया, संजय बापना का योगदान नींव के पत्थर के रूप में रहा। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक-मीडिया प्रकोष्ठ के रूप डॉ. राहुल कटारिया तथा डॉ. सचिन कासलीवाल को एवं संस्था के राष्ट्रीय संयोजक- राजनिति प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में राकेश जैन, दिल्ली को मनोनित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावक संचालन अशोक भण्डारी ने किया तथा आभार जैना ग्लोबल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर तथा श्री तपोभूमि तीर्थ के अध्यक्ष दिनेश जैन ’सुपर फार्मा’ किया। उपरोक्त जानकारी संस्था के संस्थापक सदस्य, तथा उपरोक्त आयोजन के मीडिया प्रभारी संजय बापना ने दी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times