
उज्जैन। जीवनदीप महिला विंग द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में फाग उत्सव ‘‘महिला दिवस और होली के रंग अपनों के संग’’ का आयोजन किया गया।
उत्सव में महिलाएं केवल रंगों और गीतों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि इसे एक सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता का अवसर भी बनाया गया। महिलाओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए उत्सव के माध्यम से उन्हें आगे कि स्वास्थ्य शिविर की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर जीवनदीप महिला विंग की 45 महिलाएं उपस्थित रहीं।