पाठशाला
जल संरक्षण की शपथ के साथ एन.सी.सी. कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
विश्व जल दिवस के अवसर पर विष्णु सागर क्षेत्र में जल है तो कल है का संदेश देती निकली रैली

उज्जैन। 22 मार्च को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय की एन.सी.सी. इकाई 10 म.प्र. बटालियन एन.सी.सी. एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास अन्तर्गत विश्व जल दिवस के अवसर पर विष्णु सागर क्षेत्र पर जल संरक्षण की शपथ के साथ स्वच्छता अभियान कमान अधिकारी कर्नल ज्ञानप्रकाश चौधरी व प्राचार्य प्रो. कल्पना वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा चलाया गया। इसके साथ जल है तो कल है विषय पर रैली निकली गई।
मेजर डॉ. मोहन निमोले के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स को विश्व जल दिवस का महत्व बताते हुये बताया कि हमें सतत विकास के छठवें गोल- सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना। इस वर्ष की थीम ग्लेशियर संरक्षण, ग्लेशियर पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक हैं। साथ ही दुनिया के मीठे पानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संग्रहीत करते हैं, झीलों और नदियों को पानी उपलब्ध कराने के साथ भौगोलिक पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जल है तो कल है विषय पर सूबेदार दलजीत सिंह, हवलदार निर्मल सिंह द्वारा व्याख्यान के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. जफ़र महमूद, डॉ. रवि मिश्र, डॉ. ममता पंवार, प्रितेश शर्मा, 10 म.प्र. बटालियन के सूबेदार दलजीत सिंह, हवलदार निर्मल सिंह सहित एन.सी.सी. कैडेट्स अण्डर अफसर आयुष मालवीय, निखिल ठाकुर, यश परमार, अंकित, शुभम, श्याम परमार, बालकृष्ण गोलवी, सूर्यपाल, तनिष्क, शिवानी, अर्चना आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।