राजनीति
जय बापू जय भीम जय संविधान का नारा लगाते हुए 1100 गाड़ियों के काफिले में महू पहुंचे कांग्रेसी
कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ा, शहर कांग्रेस के सभी ब्लॉकों से सुबह से गाड़िया भर भर कर सामाजिक न्याय परिसर पहुंची

उज्जैन। जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा के अन्तर्गत उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय परिसर से 220 गाड़ियों के काफिले में सवार होकर हजारों कांग्रेसी महू पहुंचे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी और पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार ने गाड़ियों के काफिले को हरी झंडी दे कर रवाना किया। जबरदस्त उत्साह और जय बापू जय भीम जय संविधान के नारो से कार्यकर्ताओ में जोश भर दिया। 27 जनवरी की सुबह सामाजिक न्याय परिसर में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ा। शहर कांग्रेस के सभी ब्लॉकों से सुबह से गाड़िया भर भर कर सामाजिक न्याय परिसर पहुंची। शहर कांग्रेस के पदाधिकारी महिला कांग्रेस, सेवा दल, एन एस यू आई, सहीत सभी पदाधिकारी रवाना हुए। इसी प्रकार तराना विधायक महेश परमार के नेतृत्व में 500 गाडियो में सवार होकर कार्यकर्ता निकले। जिले से लगभग 1100 गाड़िया महू के लिए रवाना हुई और आंदोलन को सफल बनाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के अनुसार इस अवसर पर नेता प्रति पक्ष रवि राय, सभी कांग्रेस पार्टी के पार्षद गण, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।