धर्म-अध्यात्म

छः दिवसीय ऋग्वेद संहिता स्वाहाकार यज्ञ में दी 10552 आहुतियां

सद्गुरु गजानन महाराज, शेगाव के मंदिर में 29 दिसंबर को हुई पूर्णाहुति

उज्जैन। वल्लभ नगर स्थित अशोक विहार कॉलोनी में श्री भागवत धर्म सेवा न्यास द्वारा संचालित सद्गुरु गजानन महाराज, शेगाव के मंदिर में छः दिवसीय ऋग्वेद संहिता स्वाहाकार का आयोजन किया गया।


संस्था के अध्यक्ष डॉ. मुकुंद गोखले व सचिव हर्षवर्धन गोरे ने बताया कि इस यज्ञ में नांदेड़ महाराष्ट्र से पधारे वेद मूर्ति निलेश जोशी शंकर तीर्थंकर गुरूजी और उनके सहयोगियों द्वारा यज्ञ को संपन्न किया गया। इस यज्ञ में 10552 आहुतियां दी गई जिसमें विभिन्न औषधीय व हवन सामग्री को रखा गया। यज्ञ की पूर्णाहुति 29 दिसंबर को संपन्न की गई। इस दिन अनिल जोशी महाराज, वेद नगर व डॉ. गोविंद गंधे, निदेशक, कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. गोविंद गंधे द्वारा वेदों का महत्व व संहिता यज्ञ का महत्व सभी उपस्थित भक्त जनों को बताया गया। इस यज्ञ की एक विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि यज्ञ की अग्नि अखंड छह दिन तक प्रज्वलीत रही।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times