चित्रों से समझाया संक्रांति का महत्व, तिल गुड़ वितरण कर महिलाओं को लगाया हल्दी कुमकुम
महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल महानंदानगर एवं परिसर द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

उज्जैन। महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल महानंदानगर एवं परिसर द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल के सचिव सदाशिव नायगांवकर ने बताया कि मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में तिल गुड़ वितरण एवं महिलाओं का हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम महानंदानगर स्थित भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकारिणी की महिला सदस्य राजश्री जोशी, अर्चना हरणे, ज्योति मेदालकर, माधवी चंपक द्वारा संक्रांति पर्व के महत्व को चित्रों द्वारा प्रदर्शन कर उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मंडल के संरक्षक राघवेंद्र व्यास द्वारा तिल गुड़ का वितरण करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। महिला कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं का हल्दी कुंकु, तिल गुड़ व भेंट वस्तु से पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष अनुकुल उमरेकर, दीपक मेंदालकर, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य प्रकाश रांगणेकर, दीपक तारे, गौतम विपट, मिलिंद लेले, आनंद चंपक, भावे दंपत्ति, सहित मंडल के पुरूष एवं महिला सदस्यों द्वारा उपस्थित रहकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पर्व का आनंद लिया।