गणतंत्र दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा
हजारों युवा तिरंगा झंडा फहराते निकले, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

उज्जैन। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुंवर बना मित्र मंडली द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
कुंवर बन्ना के अनुसार 100 कारों और 1 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों पर सवार होकर देशभक्त मोहन नगर चौराहे से निकले। यह भव्य तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए टॉवर चौक पहुंची। यात्रा का सतत तीसरा वर्ष रहा जिसमें श्री श्री 1008 महंत योगी पीर रामनाथ महाराज, साध्वी जयश्री नाथ, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, करणी सेना परिवार प्रदेश संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह, उज्जैन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। यात्रा में देशभक्ति धुनों के बीच तिरंगा झंडा फहराते युवा शामिल हुए।