कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष का किया सम्मान
कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला उज्जैन शाखा एवं मिट्टी परीक्षण कार्यालय के द्वारा सम्मान किया गया

उज्जैन। कृषि विस्तार अधिकारी संघ मध्य प्रदेश भोपाल के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाटीदार के उज्जैन आगमन पर कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला उज्जैन शाखा एवं मिट्टी परीक्षण कार्यालय के द्वारा सम्मान किया गया।
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिला सहसचिव एमआर मंसूरी ने बताया कि इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर गिरी, राजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बनप वर्मा, सहायक संचालक कमलेश राठौर, दिनेश मंडलोई, राम बलवान जाटव, चंद्र प्रकाश पाटीदार, कृषि विस्तार कृषि विकास अधिकारी संघ के संभाग अध्यक्ष सुबोध पाठक, कृषि विस्तार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अंकुश गुप्ता, अविनाश गुजराती, मदनलाल गायकवाड, बद्रीलाल नगावा उपस्थित रहे। आभार घनश्याम पाटीदार ने माना।