कला का कोना

काव्य संध्या में किया समाजसेवी महिलाओं का सम्मान

शिव महापुराण ग्रंथ का लोकार्पण भी हुआ

उज्जैन। नील गंगा मार्ग पर स्थित श्री धाम आश्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें शहर की चार प्रतिष्ठित महिलाएं सम्मानित हुईं।
विचार मंच की मार्गदर्शक सदस्य माया बधेका ने बताया कि वनवासी कल्याण छात्रावास की संचालिका प्रीति तेलंग को जन शिक्षा सेवा सम्मान, मेहता वेलफेयर फाउण्डेशन संस्था संचालिका सुमन मेहता को दिव्यांग समाज सेविका तथा वरिष्ठ साहित्यकार पुष्पा चौरसिया को काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीतापुर नैमिषारण्य तीर्थ उत्तर प्रदेश के भगवताचार्य विज्ञ श्रीराम आशीष महाराज एवं विशिष्ट अतिथि गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन की साधिका उर्मिला तोमर दीदी ने अतिथि पद को सुशोभित किया। अध्यक्षता विचार क्रांति साहित्य मंच के अध्यक्ष सुगनचंद जैन ने की। इस अवसर पर विश्वकर्मा वंशंज मुख्य अतिथि श्रीराम आशीष महाराज द्वारा रचित विश्वकर्मा महापुराण ग्रंथ का लोकार्पण भी किया गया। संस्था विचार मंच द्वारा महाराजश्री को “समाज रत्न सम्मान“ से अलंकृत किया। सम्मान पत्र का वाचन वरिष्ठ कवि नरेंद्र सिंह अकेला द्वारा किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों को शाल दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गये। युवा कवयित्री खुश्बू बाफना ने सरस्वती वंदना से काव्य संध्या का आरम्भ किया जिसमें दिलीप जोशी, कमलेश व्यास, दीपक स्वामी, सत्यनारायण नाटाणी सत्येंद्र, देव गुर्जर, अजय शर्मा, आनंद धिमान, संगीता तलैरा शीला व्यास, अर्चना बाफना, उर्मी शर्मा, सुंदरलाल मालवीय, तरुण उपाध्याय, रामचंद्र पांचाल ने काव्य पाठ किया श्रोताओं में पुजारी प्रवीण शुक्ल, अमिताभ त्रिपाठी, शैलेन्द्र पांचाल, विनोद सेवादार, राजेश मेहता, ओम प्रकाश कुमायु, कलावती देवी, आशा सेविका, रुकमणी प्रमिला, धापूबाई पांचाल एवं पांचाल समाज से अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन अनिल पांचाल सेवक ने किया। उपस्थित सभी श्रोता महिलाओं का दुपट्टा पहनाकर संस्था द्वारा स्वागत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुगनचंद जैन ने मातृशक्ति के सम्मान में भावुक गीत पढ़ा। आभार माया मालवेंद्र बधेका ने माना। उपरोक्त जानकारी विचार क्रांति साहित्य मंच के सक्रिय सदस्य मनोहर रांगी ने दी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times