कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता
11 मार्च को होने वाले सम्मेलन में 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आने की संभावना

उज्जैन। कल 11 मार्च को प्रेम छाया परिसर में होने जा रहे विशाल जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले भर से करीब 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। इस सम्मेलन में जिले की सभी तहसीलों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायकद्वय महेश परमार, दिनेश जैन बोस सहित प्रदेश के कई गणमान्य नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंच, सरपंच, नेता प्रतिपक्ष सहित जिले के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सभी वरिष्ठ नेता, मंडलम सैक्टर सहित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता इस सम्मेलन को सफल बनाने हेतु तैयारियों में जुटे हैं।