ऑल इंडिया सेनजी महासंघ ने किया महिलाओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ मनाया फाग महोत्सव

उज्जैन। ऑल इंडिया सेनजी महासंघ ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेन समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर भजनों पर नृत्य करते हुए फूलों से होली खेली।
ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र परमार ने बताया कि ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाल के मुख्य आतिथ्य में समाज की करीब 23 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठों का भी सम्मान किया गया। झोन अध्यक्ष सुशील श्रीवास, सुरेन्द्र सेन, मंगेश कश्यप, सुरेश सोलंकी आदि की मौजूदगी में समाज की वरिष्ठ कृष्णा वर्मा, विमला राठौर, पुष्पा श्रीवास्तव, सुशीला गहलोत, आशा परमार, साधना वर्मा आदि का सम्मान शाल, श्रीफल, पुष्पहार भेंटकर किया गया। आभार मनोहर परमार ने माना।