ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के उज्जैन जिला अध्यक्ष बने समाजसेवी इम्तियाज अंसारी
राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के भी उज्जैन जिला अध्यक्ष बने समाजसेवी इम्तियाज अंसारी

उज्जैन। ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी द्वारा समाजसेवी इम्तियाज अंसारी को उज्जैन जिलाध्यक्ष बनाया गया वहीं श्री अंसारी को राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच द्वारा भी उज्जैन जिला अध्यक्ष की जवाबदारी सौंपी गई।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरेशी, आरक्षक शमशुल हसन बाली की अनुशंसा पर समाजसेवी इम्तियाज अंसारी को ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्तार पठान, अजहर बाबा, अनवर बाबा, रईस मंत्री, दानिश खान, अमजद अंसारी, आफताब आगवन, अमीर शेख, अरहान पहलवान, अरशद खान, आवेश खान, सद्दाम खान, टीपू खान, शोएब खान, शाहरुख खान, रईस खान, सद्दाम पटेल आदि उपस्थित रहे।
वहीं राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निहोरे की अनुसंशा पर प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने समाजसेवी इम्तियाज अंसारी को उज्जैन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्तार पठान, अजहर बाबा, अनवर बाबा, राइस मंत्री, दानिश खान, अमजद अंसारी, आफताब आगवान, अमीर शेख, अरहान पहलवान, अरशद खान, आवेश खान, सद्दाम खान, टीपू खान, शोएब खान, शाहरुख खान, रईस खान, सद्दाम पटेल उपस्थित रहे।