KT खबर

एशियन ग्लोबल कप में उज्जैन के आदित्य देवड़ा बने एशियन चैम्पियन

12 देशों के 40 प्रतिभागियों के बीच भारत का ध्वज विदेशी धरती कजाकिस्तान पर लहराया

उज्जैन। एशियन ग्लोबल कप में उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 देशों के 40 प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता में भारत का ध्वज विदेशी धरती कजाकिस्तान पर लहराया।
कज़ाकिस्तान में हुए एशियन ग्लोबल कप प्रतियोगिता में उज्जैन के आदित्य देवड़ा मध्यप्रदेश, भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नवीन एशियन चैम्पियन बने। 1937 में बनी हेयर इंडस्ट्री की आर्गेनाईजेशन सीएमसी केट वर्ल्ड का मुख्य कार्यालय इटली में है। जिसमें दुनियाभर के 50 देश जुड़े हैं, 2023 में भारत भी इससे जुड़ा। इसमें पहली बार भारत से 15 सदस्यीय टीम के साथ कज़ाकिस्तान में एशियन ग्लोबल कप में हिस्सा लिया। भारत में करीब एक करोड़ हेयर आर्टिस्ट, 40 लाख हेयर ड्रेसर, 30 लाख ब्यूटीशियन, 5 लाख नेल आर्टिस्ट हैं। इन सबके बीच से श्रेष्ठ 15 आर्टिस्ट 3 स्टेट, 10 शहर से भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे थे। उज्जैन के आदित्य ने जेंट्स बर्बरिंग में चयनित होकर अपना हूनर दिखाते हुए भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में इटली, टर्की, चायना, कजागिस्तान, उज़्बेकिस्तान, रशिया, इंग्लैड, स्कॉटलैंड, भारत सहित 12 देशों की टीमें सम्मिलित हुई थी जिनके बीच आदित्य ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और एशियन चैम्पियन बने।
उज्जैन के आदित्य 28 कैची से एक साथ हेयर कटिंग कर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड और 3 विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं यही नहीं ये हिस्ट्री टीवी 18 के शो ओ एम जी ये है मेरा इंडिया के सीजन 9 के एपिसोड 5 में इनकी स्टोरी आ चुकी है। यही नहीं इनकी एक स्टोरी जर्मनी के प्रसिद्ध चैनल गैलिलियो में भी प्रदर्शित हो चुकी है। ये सिर्फ जर्मनी ही नहीं अपितु पूरे यूरोप में प्रदर्शित हुई है। उज्जैन और मध्यप्रदेश एवं संपूर्ण भारत के लिए गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times