उम्र मायने नहीं रखती है मन में संकल्प हो तो हर कार्य कर सकते हैं
मिसेस उज्जैन का खिताब जीतने वाली वंदना तिवारी ने महिला दिवस पर दिया सशक्तिकरण का संदेश

उज्जैन। उम्र मायने नहीं रखती है अगर आपके मन में संकल्प हो तो हम हर कार्य को कर सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश देते हुए यह बात ऋषिनगर निवासी वंदना तिवारी ने कही। मिसेस उज्जैन का खिताब जीतने वाली और कुकिंग कंपटीशन में स्टेट लेवल पर अपना वर्चस्व फैलाने वाली वंदना तिवारी सोशल कार्यों से भी बहुत जुड़ी हुई हैं। आए दिन यह किसी न किसी रूप में खिताब जीतती रहती हैं। उनका कहना है कि कोई भी कार्य करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती मन में संकल्प हो तो हम सब कुछ कर सकते हैं।