KT खबर

उपभोक्ताओं के उत्कर्ष कार्य हेतु मध्यप्रदेश को मिला प्रथम स्थान

1 लाख 25 हजार का नगद पुरस्कार एवं उपभोक्ताओं को जागृत करने एवं मिलावट खोरों पर नखेल कसने के लिए एक डाक्यूमेन्टरी फिल्म बाजार का ज्यूस बनाने पर प्रदेश को प्रथम स्थान देकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

उज्जैन। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन भारत सरकार द्वारा विधि न्याय एवं कम्पनी अधिनियम मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संगठन के एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में उपभोक्ताओं के मध्य उत्कर्ष कार्य हेतु मध्यप्रदेश सरकार से संगठन को राशि रूपये 1 लाख 25 हजार का नगद पुरस्कार वर्ष 2024 एवं सतना में उपभोक्ताओं को जागृत करने एवं मिलावट खोरों पर नखेल कसने के लिए एक डाक्यूमेन्टरी फिल्म बाजार का ज्यूस बनाने पर संगठन द्वारा प्रदेश को प्रथम स्थान देकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष रवि यादव एवं शहर अध्यक्ष शिवा मेहर ने बताया कि उक्त आयोजन अम्बेड़कर इन्टरनेशनल म्यूजियम 15, जनपथ मार्ग, नई दिल्ली पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगोत्री धाम के जगतगुरू अनन्त विपुसिता परिवराजकाचार्य वार्या नारायण तीर्थ दन्डी महास्वामी हरिप्रसाद स्वामिगल विष्णु मोहन फाउंडेशन चेन्नई एवं मार्क एक्स जेड वाय जर्मन तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के विशिष्ट अतिथि एवं संगठन के समस्त प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारम्भ हुआ। पदाधिकारियों को संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। संगठन को आगे चलकर विश्व स्तरीय स्तर तक ले जाने की योजना पर विचार-विमर्श किया गया एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ओम भारद्वाज (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, म.प्र.), संदीप सूरी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश), अशोक झांझरी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजस्थान), अजय चौधरी (राष्ट्रीय महासचिव, सतना), डॉ. शिवकुमार (प्रदेश अध्यक्ष, तमिलनाडु), डॉ. सुरेश कटरागट्टा (प्रदेश अध्यक्ष, आन्ध्रप्रदेश), ब्रजेश गर्ग (जिला सतना), मध्यप्रदेश यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज आदि सभी को बेहतर कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times