राजनीति

उज्जैन से 300 गाड़ियों का काफिला पहुंचेगा महू

जय बापू जय भीम जय संविधान के नारे लगाते हुए निकलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

उज्जैन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महू में होने जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उज्जैन से 300 गाड़ियों में सवार होकर कांग्रेसी महू पहुंचेंगे। कांग्रेस का यह काफिला ‘जय बापू जय भीम जय संविधान’ के नारे लगाते हुए उज्जैन से रवाना होगा।
प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, सह प्रभारी राजा चौकसे और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, युथ कांग्रेस, एन एस यू आई, पार्षद गण ब्लॉक प्रभारी सेक्टर, मंडलम सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से महू चलने की अपील की। संजय दत्त ने कहा कि जय बापू जय भीम जय संविधान का ये आंदोलन संविधान बचाने का है। दत्त ने कहा कि संविधान सभी को समानता देता है, देश के इस संविधान को भारतीय जनता पार्टी बदलना चाहती है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दारा सिंह राणा, अशोक भाटी, कुलदीप जाट, युवक कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी, मनीष शर्मा, चन्द्र भान सिंह चंदेल, देवव्रत यादव, ऋतु राज सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अभीषेक शर्मा, वीरेंद्र गोसर, मुजीब सुपारी, रमेश परिहार, हेमंत गोमे, सतीश मरमट, गब्बर कुवाल, पार्षद सपना सांखला, छोटे लाल मंडलोई, ईमरान खान, मोहित जायसवाल, ओम प्रकाश रामी, मेहताब लाला, सादिक खान, हेमंत सिंह चौहान, शहनवाज खान, आलम लाला, वाहिद भाई, मनोज ठाकुर, गुल्लु खत्री, राजेंद्र राठौर लछमी नारायण उपाध्याय, कृष्णा यादव, वासु देव रावल, ललित मीणा, नरेन्द्र राव, चुन्नी लाल धेर्या, रहीम लाला,, भगवान बड़ गुर्जर, कपील सहगल आदि उपस्थित थे। संचालन नेता प्रति पक्ष रवि राय ने किया और आभार संगठन मंत्री अजय राठौर ने माना।

Related Articles

Back to top button