KT खबर
उज्जैन में 14, 15 जून को होगा उपभोक्ता राष्ट्रीय अधिवेशन
दो दिवसीय उपभोक्ता राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी हेतु जिला अध्यक्षों की हुई बैठक

उज्जैन। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा उपभोक्ता राष्ट्रीय अधिवेशन उज्जैन में 14 व 15 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों हेतु उज्जैन संभाग के जिलाध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक सेठी नगर में सम्पन्न हुई।
जिलाध्यक्ष रवि यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन को सुचारू रूप से सम्पन्न करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुनील धुरैया राष्ट्रीय सचिव, अजय चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओम भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आनन्द बागोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपाली सोनवाले जिलाध्यक्ष भोपाल, धर्मेन्द्र जोशी जिलाध्यक्ष धार, आदर्श भारद्वाज, अनिकेत भारद्वाज, संतोष शर्मा जिलाध्यक्ष आगर, रवि सांकलिया जिलाध्यक्ष शाजापुर, कंचन सोनी जिलाध्यक्ष राजगढ़, संदीप सूरी प्रदेशाध्यक्ष भोपाल, विश्व मोहन अग्रवाल जिलाध्यक्ष मन्दसौर, विकास जोशी जिलाध्यक्ष इन्दौर, शिव प्रकाश मेहर जिलाध्यक्ष उज्जैन आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने विचार रखे। साथ ही अधिवेशन हेतु अलग-अलग कार्यों की समितियों की शीघ्रातिशीघ्र गठन का सुझाव भी दिया। अंत में कार्यक्रम में आभार अभिषेक भारद्वाज ने माना व संचालन ओम भारद्वाज ने किया।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा विधि न्याय एवं कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त संस्थान अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के 18 फरवरी 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर, 15, जनपथ, नई दिल्ली में हुए एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में उज्जैन में 14 व 15 जून को उपभोक्ता राष्ट्रीय अधिवेशन करने का ठहराव प्रस्ताव ध्वनिमत से राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में पास हुआ था।