प्रशासनिक

उज्जैन में हुआ लघु वेतन कर्मचारी संघ का अधिवेशन

कर्मचारियों की समस्याओं के साथ उनके हक अधिकार शासन से दिलाये जाने पर हुई चर्चा 

उज्जैन। लघु वेतन कर्मचारी संघ का अधिवेशन उज्जैन में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन मे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनके हक अधिकार शासन से दिलाये जाने की चर्चा की गई।
मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में उज्जैन संभाग अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता के द्वारा अधिवेशन का आयोजन उज्जैन मे रखा गया। उज्जैन जिला प्रवक्ता गुलशन मंसुरी ने बताया कि इस अधिवेशन में निहाल सिंह जाट प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अजय कुमार दुबे प्रदेश महामंत्री जबलपुर से, प्रशांत सिंह श्रीवास्तव संभागीय सलाहकार, रामपाल बाथम  प्रांतीय कार्यालय मंत्री, डी. डी. बैरागी प्रदेश संगठन मंत्री और उज्जैन संभाग के सातों जिलों के जिला अध्यक्ष और कर्मचारीयों के साथ अन्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या मे एकत्रित हुये। उज्जैन जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी,ने उज्जैन जिले के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों की समस्याओ को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि कलेक्टर से एक दो दिन मे चर्चा की जायेगी इसके बाद भी आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों की समस्याओ का निराकरण नहीं किया जाता है तो कर्मचारी संगठन के माध्यम से ताला बंद हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर कमल कुमार जोशी पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रेमचंद नहार प्रदेश संगठन सचिव, महेश सोनोने जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, सुरेश रायकवार कलेक्टर कार्यालय के विभागीय उपाध्यक्ष, कुन्दन गिरजे उज्जैन जिला उपाध्यक्ष, दिनेश लावरे उज्जैन जिला उपाध्यक्ष, मीना रायकवार उज्जैन जिला उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश मालवीय उज्जैन जिला सचिव, कैलाश मालवीय घटिया तहसील अध्यक्ष, धर्मेन्द्र परमार कलेक्टर कार्यालय विभागीय अध्यक्ष, मदनलाल चौहान विभागीय अध्यक्ष, रामचंद्र बाथम पी एच ई विभागीय अध्यक्ष, रवि चौहान आदिम जाति कल्याण विभाग अध्यक्ष, संजय बामनिया, हरिवंश राय फतरोड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times