समाज संसार
उज्जैन ताम्रकार समाज उत्थान समिति के हुए चुनाव, निशिकांत ताम्रकार बने अध्यक्ष
समाज बंधुओ ने नई कार्यकारिणी का बड़े जोर शोर से स्वागत किया
उज्जैन ताम्रकार समाज उत्थान समिति के चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर निशिकांत ताम्रकार को चुना गया।
समाज के चुनाव हेतु आयोजित बैठक में सर्वसहमति से जहां निशिकांत ताम्रकार को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष गौरव ताम्रकार, सचिव मनीष ताम्रकार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र ताम्रकार, सहकोषाध्यक्ष सचिन ताम्रकार, संगठन मंत्री सोमेश ताम्रकार, सांस्कृतिक मंत्री इशांत ताम्रकार को मनोनीत किया गया। साथ ही वार्षिक भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया। सभी समाज बंधुओ ने नई कार्यकारिणी का बड़े जोर शोर से स्वागत किया एवं बधाइयां प्रेषित की।