उज्जैन की तपोभूमि पर सैकड़ों समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं का होगा ऐतिहासिक समागमन
अंतरराष्ट्रीय जैना ग्लोबल के संस्थापक अध्यक्ष विजय सुराना, महासचिव सुनील जैन दोशी मनोनीत
24 मिशन की जानकारी तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा और पत्रिका का विमोचन किया जाएगा, होगी पदाधिकारियों की शपथ विधि
उज्जैन। कई वर्षों के सतत प्रयास के बाद देश भर के सभी पंथो से चर्चा के बाद और सभी को एक साथ लेकर जैना ग्लोबल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गठन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय जैना ग्लोबल के संस्थापक मेत्रीदूत कमल कुमार जैन ने बताया कि देश के सभी प्रदेशों में संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं और शीघ्र ही विदेशों में भी संयोजक नियुक्त किए जा रहे है। संस्थापक ग्लोबल अध्यक्ष विजय सुराना, उपाध्यक्ष जयंतीलाल फाफरिया, महासचिव सुनील जैन दोशी, कोषाध्यक्ष संजय जैन मेहता मनोनीत हुवे। इसी प्रकार संस्थापक ट्रस्टी अजय गिरिया, अजेश कोठारी, राजेश जैन ड़गवाला, अमित सूर्या, संजय बाफना, प्रवीण काकरिया, जम्बू धवल, दिनेश जैन सुपर फार्मा बनाए गए। सुनील जैन दोशी ने बताया कि आज 21 दिसंबर को उज्जैन की तपोभूमि पर देश भर से आए हुए सैकड़ों समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं का एक ऐतिहासिक समागमन होने जा रहा हैं जिसमें 24 मिशन की जानकारी तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा और पत्रिका का विमोचन किया जाएगा एवं पदाधिकारियों की शपथ विधि सम्पन्न कराई जावेगी।