राजनीति
आज होगी संविधान पर चर्चा
मुख्य वक्ता भारत सरकार के कानुन एवं न्याय केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे

उज्जैन। आज 15 जनवरी बुधवार दोपहर 12 बजे से कालीदास अकादमी कोठी रोड पर संविधान पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन के मुख्य वक्ता भारत सरकार के कानुन एवं न्याय केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। सासंद अनील फिरोजिया की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कोषाध्यक्ष मनोज नागदेव ने सभी से इस गरिमामय कार्यक्रम मे अपने इष्ट मित्रो सहित शामिल होने का अनुरोध किया है।