प्रशासनिक
’आउटसोर्स कर्मचारी संघ शेखर राठोर और गोवर्धन सोनगरा परिवार के साथ मदद के लिए हमेशा खड़ा रहेगा
दिवंगत आउटसोर्स कर्मचारियों की पत्नी के खाते में डाली एकत्रित राशि

उज्जैन। शंकरपुर मक्सी रोड विद्युत मंडल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शेखर राठोर और चिमनगंज मंडी उज्जैन में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत गोवर्धन सोनगरा की अल्प आयु में मृत्यु ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से हो गई थी, जिसे लेकर आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने गहरा दुख व्यक्त किया।
बुधवार को संगठन के पदाधिकारी के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष गुलशन मंसूरी के नेतृत्व में एकत्रित राशि मृतक शेखर राठौर और गोवर्धन सोनगरा की पत्नी के खाते में हस्तांतरित की। संगठन के द्वारा परिवार पेंशन, मृतक के स्थान पर परिवार के व्यक्ति को नौकरी दिलवाने एवं ई डी एल आई, आदि की सुविधा दिलवाना एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलवाने के प्रयास भी संगठन के द्वारा किए जा रहें। संभाग अध्यक्ष ने बताया कि परिवार के साथ संगठन सदैव खड़ा रहेगा एवं आउटसोर्स कर्मचारी संघ को सहयोग के रूप में भारतीय मजदूर संघ एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी, समरसता मंच के अध्यक्ष बाबू भाई, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मनीष कारपेंटर, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर, घनश्याम जोशी, अलीम पठान, कालूराम चौहान सहित संगठन के पदाधिकारियों ने दुख कि इस घड़ी में मृतक आउटसोर्स कर्मचारी के निवास पर जाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।