समाज संसार

अरिहंत सोश्यल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

अध्यक्ष गुणवंत शाह, सचिव आशीष नांदेचा, दिनेश सोलंकी का मनोनयन हुआ

उज्जैन। अरिहंत सोश्यल ग्रुप की आगामी सत्र 2025 से 2027 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में की गई।
संस्था सचिव आशीष नांदेचा के अनुसार कार्यक्रम की शुरूआत सिमरन शाह एवं सपना चेलावत द्वारा नवकार मंगलाचरण से की गई। जिसके पश्चात सभी पदाधिकारियों का मनोनयन किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर गुणवंत शाह, सचिव पद पर आशीष नांदेचा और दिनेश सोलंकी का मनोनयन हुआ। साथ ही उपलब्ध पद पर द्वारकेश गुप्ता एवं सुरेश जैन, कोषाध्यक्ष राकेश कांठेड़, सह कोषाध्यक्ष कमलेश मारु, सह संयोजक अजित पगारिया एवं प्रकाश जैन, चेयरमैन विनोद जैन एवं दिलीप कोठारी, सह सचिव गौरव गोदावत, अर्पित चेलावत एवं तन्मय शाह आदि पदों पर नियुक्ति की गई। संस्था संयोजक राजेन्द्र चेलावत ने विगत 26 वर्षों की ग्रुप की उपलब्धि सदस्यों के समक्ष रखी वही संरक्षक सुगनचंद जैन ने नवीन कार्यकारिणी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगल कामनाएं दी। अध्यक्षीय उदबोधन में गुणवंत शाह ने आगामी कार्यकाल में भी सेवा कार्य के प्रति समर्पण भाव रखने साथ साथ, धार्मिक यात्रा, विदेश यात्रा आदि पर जानकारी सांझा की।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times