समाज संसार

अभा ब्राह्मण समाज के स्थापना दिवस के साथ मनाया महामना एवं अटल जयंती समारोह

महामना एवं अटल अलंकरण के साथ ब्राह्मण हस्तियों को पं श्री गणेश शास्त्री नाहरवाला एवं ज्योतिषाचार्य पं. श्री श्याम नारायण व्यास तीर्थ अलंकरण से सम्मानित किया

उज्जैन। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का 43वां स्थापना दिवस तथा भारत रत्न द्वय महामना पं. मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की जयंती समारोह ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य रूप से 25 दिसंबर को मनाई गई।


अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री तरुण उपाध्याय ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे सुमन वानिकी अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय परिसर सर्किट हाउस के सामने स्थित महामना पं. मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं सांयकाल 7 बजे मुख्य समारोह श्याम महल गुमानदेव हनुमान मंदिर पीपलीनाका पर आयोजित किया गया। जहां पर महामना एवं अटल अलंकरण तथा वैदिक एवं तीर्थ परंपरा से जुड़े हुए विप्र ब्राह्मण हस्तियों को पं श्री गणेश शास्त्री नाहरवाला एवं ज्योतिषाचार्य पं. श्री श्याम नारायण व्यास तीर्थ अलंकरण से सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, कला, विधि, चिकित्सा, ज्योतिष, साहित्य, प्रशासन, पत्रकारिता, खेल, तीर्थ, वैदिक परंपरा, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण आदि के क्षेत्र में कार्यरत ब्राह्मण हस्तियां को सम्मानित किया गया। इस वर्ष भारत रत्न दो विभूतियों के नाम महामना अवार्ड एवं अटल अलंकरण से विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं संस्कृत के प्रकांड विद्वान आचार्य केदारनाथ शुक्ल को दिया गया। साथ ही हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में सीनियर अधिवक्ता के रूप में नामांकित वीरेंद्र शर्मा विधिक क्षेत्र, चिकित्सा मेडिसिन क्षेत्र में डॉ. कर्नल गोवर्धन व्यास, डॉ प्रियंका शर्मा आयुर्वेद पंचकर्म, सी एस पी पुलिस ओ.पी. मिश्रा प्रशासन, ऋतु शुक्ला कला, अवनी जोशी खेल, अपूर्व शर्मा शिक्षा, कवि राहुल शर्मा साहित्य, महेश शास्त्री तीर्थ परंपरा, कृष्णा गुरु शर्मा वैदिक परंपरा, अंकित शांडिल्य शुक्ल यजुर्वेद परंपरा, देवेंद्र पुरोहित पत्रकारिता, पं. हरिहर पंडया ज्योतिष, रंजना दीक्षित महिला सशक्तिकरण, कमलेश शर्मा दवा प्रतिनिधि आदि 15 हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता संस्कृत विभाग विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. केदार नारायण जोशी थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उज्जैन जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा, संरक्षक सुरेश मोड, पं. राजेंद्र गुरु शर्मा, जियालाल शर्मा, चंद्रशेखर वशिष्ठ, महाकाल मंदिर पुजारी प्रदीप गुरु विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के हेमंत व्यास, मनीष उपाध्याय अंगारेश्वर, राहुल व्यास सांदीपनि आश्रम, स्वप्निल शास्त्री नाहर वाला, विनय कुमार ओझा, अमित मिश्रा, पं. शैलेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र त्रिवेदी, चंद्रशेखर शर्मा, योगेश शर्मा, रामगोपाल शर्मा, शैलेंद्र व्यास, गौरव उपाध्याय, यश जोशी, हेमंत शास्त्री, राजेश पुरोहित, संजय दिवटे आदि सभी ब्राह्मण जनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button