प्रशासनिक

अब मेंहदी के रंग पर्यटन के संग

उज्जैन घूमने आने वाली महिलाओं के हाथों में बनाएंगे मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल

उज्जैन। कार्ड द्वारा 20 महिला सखियों को मेहंदी का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अब ये महिला पर्यटन सखियां उज्जैन आने वाली महिला पर्यटकों के हाथों में पसंद के मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल बनाएंगी।


मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल की परियोजना ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’, संस्था सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट कार्ड द्वारा उज्जैन में संचालित की जा रही है। जिसका उद्देश्य उज्जैन में आने वाले पर्यटकों विशेष कर महिला पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण देना है। परियोजना समन्वयक अमृता चतुर्वेदी ने बताया कि इसी के अंतर्गत कार्ड संस्था द्वारा कई तरह की ट्रेनिंग करवाई गई हैं जिसमें से एक मेंहदी आर्टिस्ट भी हैं। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि इसमें महिलाओं को मेंहदी के द्वारा मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को हाथों पर बनाना सिखाया गया। अब ये 20 पर्यटन सखियां उज्जैन के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल हाथों पर बनाएंगी ताकि वो उन्हें एक यादगार के रूप में अपने साथ ले जाए। ये सभी पर्यटन सखियां स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता का नया उदाहरण बनेंगी। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि संगिनी संस्था भोपाल से प्रार्थना मिश्रा, मुख्य अतिथि ब्यूटिशियन सोनिया वर्मा तथा मोहन सेन के साथ प्रशिक्षक आयुषी सोनी उपस्थित रही। इच्छुक मेहंदी के ऑर्डर के लिए मोबाईल नम्बर 8319513730 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

प्रिय उपयोगकर्ता,

ऐसा लगता है कि आपने AdBlock या कोई अन्य विज्ञापन अवरोधक सक्षम किया हुआ है। हमारी वेबसाइट को सुचारू रूप से संचालित करने और आपको निःशुल्क समाचार प्रदान करने के लिए विज्ञापनों की आवश्यकता होती है।

कृपया हमारी वेबसाइट को Whitelist करें या AdBlock को निष्क्रिय करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के नवीनतम समाचार पढ़ सकें।

आपका सहयोग हमारे लिए महत्वपूर्ण है! 🙏

धन्यवाद,
Kanak Times