धर्म-अध्यात्म

अन्नपूर्णा प्रकटोउत्सव पर सीता रसोई परिवार ने लगाया छप्पन भोग, आतिशबाजी के साथ की महाआरती

भव्य भजन संध्या के साथ महाप्रसादी का हुआ आयोजन

उज्जैन। इंदिरा नगर स्थित श्री सीता रसोई परिवार द्वारा अशोक सिंह गहलोत मित्र मंडली के नेतृत्व में मां अन्नपूर्णा प्रकट उत्सव पर छप्पन भोग, महा आरती, भव्य भजन संध्या के साथ ही शानदार आतिशबाजी कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
जयंती के अवसर पर माँ अन्नपूर्णा को 56 पकवानों का भोग लगाकर महा आरती संपन्न हुई। आरती के पश्चात शानदार आतिशबाजी की गई। श्री सीता रसोई परिवार द्वारा अशोक सिंह गहलोत मित्र मंडली के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का केसरिया दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। अन्नपुर्णा प्रकट उत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जहां सभी मधुर भजनों पर झूम उठे। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने मां अन्नपूर्णा की प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पवार, पूर्व निगम सभापति सोनू गहलोत, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष उमेश सिंह ठाकुर, गुड्डू भैया, सुरेंद्र यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, मनोज गुर्जर, पवन सिंह चौहान, झोन अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह, पवन मीणा, जन भागीदारी अध्यक्ष बुद्ध सिंह सेंगर, दीपक सिंह तोमर, रामदत्त सिंह चौहान, मनीष मिश्रा, विजय सिंह जादौन, श्रीराम विश्वकर्मा, समाजसेवी राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेश चोपड़ा, पंडित सुनील नागर, प्रमोद डोडिया, दीपक डोडिया, महेश यादव, सुनील पाटीदार, विशाल शर्मा, गौरव तिवारी, जयदीप सिंह तोमर, शैलेंद्र ठाकुर, चिंटू गुर्जर, अशोक कैथवास, विक्रमादित्य मंडल नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विक्रम परिहार, आगर भारतीय जनता पार्टी तनोडिया मंडल नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान ठिकरिया, गोपाल सिंह डोडिया, विशाल पांचाल, मंगेश श्रीवास्तव, प्रियंका कुंवर गहलोत, पूजा यादव, जूली कुंवर तोमर, आरती शर्मा, मां अन्नपूर्णा हलवाई सर्विस कैटर्स संघ के अध्यक्ष सतीश लश्करी, प्रदेश महामंत्री कृष्ण वल्लभ भागवत, संरक्षक मनमोहन तिवारी, महामंत्री मुकेश राव वागले, सचिव संतोष सिंह चौहान, उदय सिंह कुशवाह, विष्णु उस्ताद, दयाराम उस्ताद, लच्छू काका, अंतर सिंह गहलोत, धीरू बन्ना, चिंतेश शर्मा, पवन जैन, जीवन सिंह सिसोदिया, अनिल कुमावत, महेश सिंह गेहलोत, देवेन्द्र सिंह, राजसिंह डोडिया, सुरेन्द्र कुमार यादव, दिपेंद्र बना सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सीता रसोई परिवार द्वारा अशोक सिंह गहलोत के मार्गदर्शन में शहर के प्रसिद्ध अंकपात स्थित गया कोठा तीर्थ स्थल पर वर्ष भर आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है।

अशोकसिंह गेहलोत ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में मां अन्नपूर्णा का जन्म उत्सव बड़े ही भक्ति भाव एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। अन्नपूर्णा जयंती हिंदू धर्म के प्राचीन और अनोखे त्योहारों में से एक है। यह दिन पोषण की देवी अन्नपूर्णा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। देवी अन्नपूर्णा को देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। पारंपरिक हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार दिसंबर के महीने में आता है। इस दिन हिंदू भक्त पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ देवी अन्नपूर्णा की पूजा करते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में अन्नपूर्णा जयंती विभिन्न परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाती है। पश्चिम बंगाल राज्य सहित भारत के पूर्वी क्षेत्रों में, अन्नपूर्णा जयंती हिंदू महीने ’चैत्र’ में मनाई जाती है। प्रदेश की धार्मिक राजधानी अवंतिका में भी अन्नपूर्णा जयंती पर विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए।

Related Articles

Back to top button