Uncategorized
“अटल गौरव अवार्ड” से सम्मानित होंगे अमित शर्मा
18 जनवरी को इंदौर में सम्मानित किया जाएगा

उज्जैन। सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा देश विदेश की ख्यात ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सामाजिक समरसता के भाव के साथ 18 जनवरी 2025 शनिवार को जाल सभागृह इंदौर में “अटल गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। संगीत और संचालन क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के ख्यात कलाकार अमित शर्मा को “अटल गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार, साहित्य, ज्योतिष, खेल, व्यापार और नवाचार आदि प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना है।