अखिल भारतीय गुजराती बलाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने मकवाना
समाज ने इस बार युवाओं के हाथों में नेतृत्व सौंपा

उज्जैन। अखिल भारतीय गुजराती बलाई महासभा द्वारा शुभम मकवाना को मध्य प्रदेश बलाई समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महासभा के मीडिया प्रभारी कमल बारोड ने बताया कि समाज ने इस बार युवाओं के हाथों में नेतृत्व सौंपा है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू सिंह पारेगी एवं महासचिव एमआर सोलंकी द्वारा शुभम मकवाना को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बाबूलाल परमार पूर्व जनपद सदस्य, देवीलाल चौहान टी.आई, देवी सिंह जज साहब, निर्भय सिंह झाला, भगवान सिंह पटवारी, बहादुर सिंह परमार सहित समाज के वरिष्ठजन एवं सभा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।